X बंद करें
   

विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन, पंकज मलिक भी प्रदर्शन में शामिल

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में आज समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे।

विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है, लेकिन भाजपा सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित धन के उपयोग को लेकर भी जनता के मन में अनेक सवाल हैं।

सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े हर मुद्दे को सदन के भीतर और बाहर पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रदेश की आम जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News