X बंद करें
   

छपार में बालिका से दरिंदगी की सूचना मिलते ही देर रात पहुंचे मंत्री कपिल देव, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- छपार में बालिका के साथ हुई अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय घटना की देर रात्रि सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर प्रकरण की पूरी जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यवाही में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News