X
मुजफ्फरनगर- जनपद से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाबी समाज समिति के संरक्षक सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई।
सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सभी ने इसे राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

सुखदर्शन सिंह बेदी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर से सामाजिक व राजनीतिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुज़फ्फरनगर VIEWS परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














