X बंद करें
   

यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मुज़फ्फरनगर के एसएसपी रहे विनीत जयसवाल गोंडा से एसपी सुल्तानपुर बनाये गए

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

लखनऊ- यूपी में बृहस्पतिवार रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस का तबादला कर दिया। मेरठ, बिजनौर व सम्भल समेत कई जनपदों के एसपी व एसएसपी के तबादले किये हैं। जिसमें मुज़फ्फरनगर के एसएसपी रहे विनीत जयसवाल भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 9 IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए 7 जिलों के SP और SSP बदल दिए हैं। इस बदलाव के तहत मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर में नए अफसरों की तैनाती की गई है।

गतरात किये गए तबादलों में बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का एसपी बनाया गया है जबकि गोण्डा के एसपी विनीत जयसवाल को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। विनीत जयसवाल 4 वर्ष पूर्व मुज़फ्फरनगर के एसएसपी रह चुके हैं। उनका मुज़फ्फरनगर में कार्यकाल भले ही मात्र 5-6 माह का रहा परन्तु उन्होंने ग़रीब बच्चों को अपने साथ रेस्टोरेंट में भोजन कराकर मानवता की मिसाल पेश की थी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News