X
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में अखिलेश यादव ने गठबंधन का जिक्र करते हुए परोक्ष रूप से तंज कसा था कि “हमने चवन्नी को रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए”।
इस बयान पर जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि राजनीति की लड़ाई में निशाना साधना ही था तो सीधे उनका नाम लेकर बोलते, लेकिन जाट समाज को टारगेट करते हुए “ABCD हमने सिखाई” जैसी बात कहना सही नहीं है। जयंत ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस अहंकार को करीब से देख चुके हैं और ऐसा आचरण ही राजनीतिक पतन का कारण बनता है। इससे पहले जयंत चौधरी ने यह भी कहा था कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और वही सबको बनाती है।
सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते,
— Jayant Singh (@jayantrld) August 21, 2026
कोई बात नहीं थी…
जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई?
मैं इस अहंकार को देख चुका हूँ करीब से और मानता हूँ ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है!
रालोद प्रमुख का समर्थन करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी सपा अध्यक्ष पर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश के बयान को अहंकारी और अशोभनीय करार देते हुए जाट समाज व चौधरी चरण सिंह का अपमान करने के लिए तुरंत माफी मांगने की मांग की। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में रालोद एनडीए में शामिल हो गई। अखिलेश के इस हालिया तंज के बाद दोनों दलों के बीच सियासी कड़वाहट और बढ़ गई है।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख द्वारा अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व उस पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री के बारे में यह सार्वजनिक बयान देना कि ’हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है’, यह कहना पूर्णतः अमर्यादित, अशोभनीय व अति-शर्मनाक है तथा इस…
— Mayawati (@Mayawati) August 22, 2026
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
















