X
मुजफ्फरनगर- पीआर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सिद्धार्थ बारगोटी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजीव त्यागी, प्रबंधक अशोक सिंघल एवं प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कानूनी प्रावधानों व सतर्कता की दी गई जानकारी
मुख्य अतिथि सिविल जज सिद्धार्थ बारगोटी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी और कहा कि किसी भी अनुचित परिस्थिति में डरने के बजाय विश्वसनीय बड़ों व उचित माध्यमों की सहायता लें। राजीव त्यागी ने बच्चों को अपराध से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षिका प्रियांशी, राखी पाल, शारीरिक शिक्षक शंकर शर्मा और छात्रा आर्या कौशिक ने बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित व्यवहार की पहचान बताई। प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, स्कूल और समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा और बीना वत्स का विशेष योगदान रहा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














