X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी में सभासद अमित पटपटिया ने ध्वस्त कराया वर्षों पुराना स्थायी अतिक्रमण

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- (अतिक्रमण) “कर्तव्य निर्वहन के मार्ग में कभी-कभी सख्त फैसले भी लेने पड़ते हैं, जहाँ जनता का हित सर्वोपरि होता है।” इसी भावना के साथ गांधी कॉलोनी वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जनहित में एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। ​गांधी कॉलोनी मेन रोड स्थित गली नंबर 14 के मोड़ पर बने एक स्थायी अतिक्रमण को नगर पालिका टीम की मदद से पूरी तरह ध्वस्त करा दिया गया।

बीमारियों और संक्रमण का बना हुआ था खतरा

सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि मेन रोड पर एक स्थायी ढांचा बनाकर उसमें कूड़ा-करकट डाला जा रहा है। इस कारण वहाँ मक्खी, मच्छर और बड़े-बड़े चूहे पनप रहे थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का भारी खतरा बना हुआ था। जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए सभासद अमित पटपटिया ने नगर पालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद नगर पालिका के ‘महाबली’ (जेसीबी) की मदद से उस अवैध व स्थायी निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।

अतिक्रमण हटाने के बाद नगर पालिका की टीम द्वारा मौके पर वृहद स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। पूरी कार्रवाई के दौरान सभासद स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। कार्रवाई के उपरांत सभासद अमित पटपटिया ने कहा कि शहर और वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ऐसे कड़े फैसले लेना बेहद जरूरी है। इस प्रकार के सामाजिक व विकास कार्यों में क्षेत्रीय जनता का सहयोग परम आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वार्ड को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने में आगे भी सभी नागरिकों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News