X
लखनऊ- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश की बहनों व माताओं को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। प्रदेश की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का तोहफा दे दिया है। इस बार महिलाएं रक्षाबंधन पर एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश में चीनी के बढ़ते दामों को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने भारी वर्षा से प्रभावित बाढ़ ग्रस्त जनपदों की भी समीक्षा की है।
बहनों को सीएम योगी का तोहफ़ा
मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम योगी लगातार भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लगातार मुफ्त बस यात्रा का तोहफा देते आये हैं इसी क्रम में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अगस्त की रात्रि से 28 अगस्त की रात्रि तक महिलाओं हेतु बस यात्रा को मुफ्त कर दिया है। अब रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की महिलाएं बस यात्रा निशुल्क कर पाएंगी।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बहनें सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ अपने घर पहुंचें। परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किये जायें।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















