X बंद करें
   

देवोपम किड्स गार्डन में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर अनमोल विरासत कार्यक्रम भव्य आयोजन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष आमंत्रित अतिथि प्रदीप अरोरा, श्रीमती नीता अरोरा, अजय गुप्ता, श्रीमती निशा गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा और स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती और स्कूल के संस्थापक स्व श्री अमरनाथ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ओर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आज इस विशेष अवसर पर अपने दादा दादी, नाना नानी के प्रति अपने आदर और सम्मान को बहुत सुंदर गीत संगीत ओर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने बड़ों के चरण स्पर्श कर ओर पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद लिया। इन सभी प्रस्तुतियां को देखकर उपस्थित पेरेंट्स भावुक भी हुए और भावविभोर भी ओर खूब सारे आशीर्वाद दिये।

प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वह परिवार बहुत सौभाग्यशाली होता है जहां बच्चों को बड़ों का आशीर्वाद और सानिध्य मिलता है। एक बहुत प्रेरणादायक कहानी सुनकर उन्होंने बड़ों के महत्व को रेखांकित किया। डायरेक्टर राजीव मुंजाल ने सभी अतिथियों ओर उपस्थित ग्रैंड पेरेंट्स को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और ईश्वर से स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन सभी दादा दादी व नाना नानी के मनमोहक नृत्य के साथ किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News