X
मुजफ्फरनगर- नगर की श्रद्धालु महिलाओं की संस्था ‘श्यामा श्याम जू की सखियां’ की ओर से पहली बार एक अनूठा और भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। आगामी 16 से 23 सितंबर 2026 तक आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य हिमेश शास्त्री जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति का रसपान कराएंगे। कथा के प्रथम दिन बुधवार, 16 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे शिव दुर्गा मंदिर (लक्ष्मण विहार) से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल पहुंचेगी। प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ होने वाली इस कथा में विविध धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन किया जायेगा। जबकि 22 सितंबर (मंगलवार) को सुदामा चरित्र व कथा सार के साथ कथा विश्राम होगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

















