X
मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव के 20 वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अत्यंत उल्लास और उमंग से प्रतिभाग किया। नर्सरी और एल के जी क्लास के बच्चों द्वारा श्री गणेश जी महाराज की स्तुति के साथ साथ अनेक भक्तिभाव वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यू के जी क्लास के बच्चों द्वारा नेहा मैम के मार्गदर्शन में शिव पार्वतीविवाह, माता पार्वती द्वारा मिट्टी की प्रतिमूर्ति बना उसमें प्राण देना, बालक गणेश द्वारा पिता को मना करना, क्रोधवश शिव द्वारा बालक गणेश के शीश को काटना, पुनः हाथी के शीश को लगाना का अत्यंत ही सजीव प्रस्तुतिकरण किया गया।
सभी अतिथियों ने इतने छोटे बच्चों द्वारा इस नाट्य प्रस्तुति की भरपूर सराहना की एवं तालियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने सभी को श्री गणेश जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














