X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर में ‘एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर’ का शुभारंभ, आवारा श्वानों के बंध्याकरण और वैक्सीनेशन से डॉग बाइट्स पर लगेगी लगाम!

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- नगरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने और पशु कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा ‘एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई प्रोफेसर विवेक बालियान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अत्याधुनिक केंद्र का संचालन ‘जीव दया फाउंडेशन’ के सहयोग से किया जाएगा। परियोजना के तहत वैज्ञानिक पद्धति से आवारा श्वानों का बंध्याकरण (नसबंदी) करने के साथ-साथ उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी, जिससे शहर में कुत्तों के काटने की घटनाओं में भारी कमी आएगी। ​पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि सेंटर का संचालन ‘एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया’ (AWBI) की गाइडलाइंस के अनुसार होगा।

इसके लिए वार्ड-वार विशेष रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत शहर के सभी मोहल्लों से क्रमबद्ध तरीके से श्वानों को लाकर उपचार के बाद वापस उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। ​वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि इस पहल से आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, सभासद और संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News