X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर: जानसठ रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में 15 सितंबर को रहेगा शटडाउन, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

​मुजफ्फरनगर- विद्युत विभाग द्वारा जानसठ रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटेनेंस और बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विभिन्न पोषकों (Feeders) पर शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने और सहयोग की अपील की है।

शटडाउन का समय और प्रभावित क्षेत्र

​विद्युत विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जानसठ रोड उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी पोषकों पर दो चरणों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:

  • सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: अलमासपुर, वाटर प्लॉट और सहावली जंगल क्षेत्र।
  • दोपहर 13:00 (01:00) बजे से दोपहर 14:00 (02:00) बजे तक: हरिवृंदावन सिटी और सुरेन्द्र नगर क्षेत्र।

​विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की अधिकता के आधार पर शटडाउन के समय में बदलाव भी हो सकता है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News