X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- पी आर पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा आज पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई तथा कुछ बच्चों के चश्मे के नंबर में बदलाव पाया गया।

स्कुल द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय द्वारा सूचित किया जाएगा, ताकि समय रहते उनकी आंखों की उचित जांच एवं उपचार कराया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विष्णु स्वरूप अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल व प्रबन्धक अशोक सिंघल को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक विचित्र विजय गुप्ता एवं श्रीमती पूनम गुप्ता, अध्यक्ष प्रगेश गौतम, सचिव निखिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा तथा महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती पूनम गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं शिक्षकों में आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा उन्हें बेहतर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News