X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- मंत्री कपिल देव अग्रवाल

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में निर्माणाधीन एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इकाई सहारनपुर द्वारा लगभग ₹8.15 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार तथा लगभग ₹12.56 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) की टीम तथा थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) टीम द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर की प्रतिभाओं में कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित संसाधन और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। योगी सरकार खेलों के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर युवाओं की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Related News