X
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने दो जिलों के जिलाधिकारियों (DM) सहित 5 आईएएस (IAS) तथा 6 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
बहराइच और जालौन के बदले गए जिलाधिकारी
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर तैनात समीर को जालौन जिले का नया डीएम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बी सूदन को नगर आयुक्त झांसी तथा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
6 पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती
आईएएस अफसरों के साथ ही शासन ने 6 पीसीएस अधिकारियों के प्रशासनिक दायित्वों में भी बदलाव किया है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया सचिव बनाया गया है। वहीं एलडीए के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को कुलसचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

















