X बंद करें
   

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर ठाकुर रामनाथ सिंह का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह के कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर उनका पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ठाकुर रामनाथ सिंह के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से साजिश कर उनके पद की गरिमा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। इस प्रकरण में पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके पद पर रोक लगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्राप्त हुई और उनके पद की गरिमा पुनः स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से न्याय व्यवस्था में विश्वास और मजबूत हुआ है। ठाकुर रामनाथ सिंह का पुनः अपने कार्यालय पहुंचना उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के लिए हर्ष का विषय है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजीव राणा, जिला उपाध्यक्ष हरिंदर राणा, प्रमोद पुंडीर, आशीष राणा प्रधान, विजय आर्य प्रधान, ठाकुर दीपक कुशवाहा, अरविंद कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गीता ठाकुर, पिंकी चौधरी, दिलबाग सिंह पुंडीर, मुकुट राज सिंह, हिमांशु सिंगल सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News