X बंद करें
   

कावड़ यात्रा में शिव भक्ति के बीच बड़ा चमत्कार, मुजफ्फरनगर में महिला कांवड़िए ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

​मुजफ्फरनगर- सावन मास में चल रही कावड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से एक हैरान और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रही एक महिला कांवड़ यात्री ने मुजफ्फरनगर में दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

दिल्ली के बुराड़ी निवासी 24 वर्षीय नेहा अपने पति अनुराग के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही थी। अत्यधिक भीड़ के कारण रास्ते में वह अपने पति से बिछड़ गई। सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की गंभीर हालत देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के दौरान नेहा ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया। जिला महिला अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि सातवें महीने में प्रसव होने के कारण दोनों नवजात प्री-मैच्योर हैं। बच्चों को विशेष निगरानी के लिए नर्सरी वार्ड में रखा गया है। फिलहाल जच्चा और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

भावुक होकर महिला कांवड़िया नेहा ने इसे भगवान शिव का आशीर्वाद और चमत्कार बताया। उसने समय पर मदद के लिए पुलिस व जिला प्रशासन का आभार जताया। शिव भक्ति से प्रेरित होकर नेहा ने अपने दोनों नवजात बेटों का नाम ‘कार्तिक’ और ‘गणेश’ रखा है। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में मौजूद शिव भक्तों में भारी खुशी और कौतूहल का माहौल है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News