X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- रोडवेज गुरुद्वारे में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया, जगह-जगह लगाई छबील

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- शहीदों के सरताज और सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का 420वां पावन शहीदी गुरुपर्व रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे और विद्वानों ने गुरुबाणी व इतिहास से संगतों को निहाल किया।

गुरुपर्व समागम में देहरादून से विशेष रूप से पधारे पंथ प्रसिद्ध जत्था भाई ओमवीर सिंह जी ने अपनी रसभरी आवाज में मनोहर गुरुबाणी कीर्तन कर संगतों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह ने सिख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गुरु साहिब की अद्वितीय शहादत की गाथा सुनाई। उन्होंने संगतों से गुरु महाराज के बताए सत्य, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

महासचिव सरदार अजीत सिंह मलिक ने बताया कि इस गुरुपर्व के उपलक्ष्य में पिछले 40 दिनों से नगर के भिन्न-भिन्न गुरुद्वारों में श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ किए जा रहे थे। आज मुख्य समागम में उन सभी पाठों के विधि-विधान से भोग डाले गए।

​तपती धूप में राहगीरों को पिलाया रूहअफ़ज़ा का मीठा पानी

भीषण गर्मी को देखते हुए श्री गुरु सिंह सभा द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और मुख्य स्थानों पर दूध और रूहअफ़ज़ा के ठंडे व मीठे पानी की छबीलें (प्याऊ) लगाई गईं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News