X
मुजफ्फरनगर- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगाचार्य स्वामी तेजेश्वरानन्द, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया सहित भारी संख्या में साधकों ने योग व ध्यान का अभ्यास किया।
ध्यान से मिलती है आवागमन से मुक्ति: स्वामी तेजेश्वरानन्द
शिविर के समापन पर योगाचार्य स्वामी तेजेश्वरानन्द ने साधकों को गायत्री मंत्र के माध्यम से ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि ध्यान मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है, जिससे मनुष्य आवागमन के बंधन से मुक्ति पा सकता है। प्राचीन काल में गुरुपद्धति से शिष्यों को ध्यान कराया जाता था। ध्यान और योग से तनाव, चिंता दूर होती है और एकाग्रता, सकारात्मक सोच, बेहतर नींद व रक्तचाप नियंत्रित रहता है। उन्होंने शुरुआत में प्रतिदिन 5-10 मिनट सांसों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (INO) की जिला इकाई का गठन
शिविर के समापन के साथ ही इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (INO) की मुजफ्फरनगर जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति-पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














