X
मुजफ्फरनगर- नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के बोर्ड में रविवार को बड़ा विस्तार हुआ। राजभवन द्वारा नामित पांच नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही अब सदन की संख्या 55 से बढ़कर 60 हो गई है। लेकिन, इस शपथ ग्रहण के बाद शहर के गलियारों में विकास से ज्यादा ‘सियासी वजूद’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
धूमधाम से हुआ शपथ ग्रहण
टाउन हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में अभिजीत गंभीर, रवि पाराशर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार ने विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस विस्तार से विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं चेयरपर्सन ने इसे ‘मजबूत पालिका परिवार’ करार दिया।

सोमवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री कपिल देव ने सहभागिता कर सभी नवनियुक्त सभासदों को हृदय से शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनप्रतिनिधि जनसेवा के संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देंगे तथा आप सभी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप, नगर पालिका के सभी सभासद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














