X
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और ‘हीट वेव’ (लू) के प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है।
अब यह रहेगा नया समय
आज 20 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। हालांकि, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही रहेगा। जबकि प्रार्थना सभा/योगाभ्यास- प्रातः 07:30 से 07:40 बजे तक और मध्यावकाश- प्रातः 10:00 से 10:15 बजे तक रहेगा।
शिक्षकों के लिए निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्र भले ही 12:30 बजे चले जाएंगे, लेकिन शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने पंजिकाओं को अपडेट करने और अन्य प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों को पूर्ण करेंगे।

प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के संबंध में वहां की विद्यालय प्रबंध समिति आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी ‘हीट वेव’ संबंधी गाइडलाइन्स के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों को लू के प्रकोप से बचाया जा सके।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
















