X
मुजफ्फरनगर- संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने छपरा गांव पहुंचकर जन्माष्टमी पर घटना का शिकार हुई बालिका के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल और पदाधिकारियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए 61,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
परिवार द्वारा रोजगार की मांग किए जाने पर अध्यक्ष संजय मित्तल ने तुरंत दो नौकरियों की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को एक मकान तथा 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग करने का आश्वासन दिया। वापस लौटते समय प्रतिनिधिमंडल ने छापर चौकी इंचार्ज मोहित कुमार से मिलकर पुलिस विवेचना की प्रगति जानी और कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष विश्वदीप बिट्टू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, राहुल गोयल, विपिन गोयल, अतुल जैन व विभु सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














