X बंद करें

मुजफ्फरनगर- जैन कन्या पाठशाला इंटर व पीजी कॉलेज में निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति, पंकज जैन अध्यक्ष और मनोज जैन बने प्रबंधक

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज की प्रबंध समिति के आगामी त्रिवर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को निर्विरोध संपन्न हो गई। स्थानीय जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में समाज की एकजुटता देखने को मिली, जहाँ सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

फ़र्जी कस्टम व सीबीआई अधिकारी बनकर पीड़िता से ऑनलाइन 5 लाख ₹ जबरन वसूलने वाले युवती समेत 2 गिरफ़्तार

https://www.facebook.com/share/v/14a3UhFbruY/

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मोनिका और विभागीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर के प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं डिग्री कॉलेज के निर्वाचन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बहादरपुर के प्रधानाचार्य आशीष जैन को निर्वाचन अधिकारी और एस.डी. कॉलेज के प्रोफेसर सतीश कुमार को विभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। अधिकारियों की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

​इंटर कॉलेज कार्यकारिणी- पंकज जैन को कमान

नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में पंकज जैन (गांधी टैंट हाउस) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मनोज जैन (एल.जी. वाले) को प्रबंधक और राजेश कुमार जैन को उपाध्यक्ष चुना गया है। विपिन जैन (जुगनू) को उपप्रबंधक और रविन्द्र कुमार जैन (नावला वाले) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति में अंकुर जैन, कंवरसेन जैन, कुलदीप कुमार जैन सहित कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है।

​पी.जी. कॉलेज कार्यकारिणी- राजेश जैन बने अध्यक्ष

डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स) को अध्यक्ष और संजय जैन (नावला वाले) को सचिव चुना गया है। महीपाल जैन सर्राफ उपाध्यक्ष, नीरज जैन सह सचिव और पवन जैन कोषाध्यक्ष के रूप में संस्था के विकास कार्यों को गति देंगे।

जैन समाज ने दी नई टीम को शुभकामनाएं

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जैन स्कूल कमेटी (रजि.) के अध्यक्ष राजेश जैन और सचिव सौरभ जैन (नावला वाले) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई समिति शिक्षण संस्थानों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर संजय जैन (पारस TMT), विनेश जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन और आशीष जैन (सीए) सहित जैन समाज के गणमान्य लोग और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस निर्विरोध निर्वाचन को एकता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News