X
मुजफ्फरनगर- आज जीओ गीता युवा चेतना एवं भारत विकास परिषद (संकल्प) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
जिओ गीता युवा चेतना से ठाकुर दिवाकर सोलंकी एवं अमित गर्ग उपस्थित रहे। वहीं भारत विकास परिषद (संकल्प) से नीरज अग्रवाल, अवनीश गोयल, अरुण राजवंशी, शिशु कांत गर्ग एडवोकेट , नीरज अग्रवाल व गोपाल गर्ग ने सहभागिता कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com












