X
मुजफ्फरनगर- तेजस फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनपद मुजफ्फरनगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को “राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड” से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपदवार टॉप विद्यार्थियों की सूची जारी की जाती है, इसलिए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी सूची के आधार पर किया जाएगा।
तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा जी की स्मृति में प्रारंभ किए जा रहे इस सम्मान का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल एवं सदस्य दीपक सर्राफ उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















