X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन में भक्तिभाव के संगम में डूबे अभिभावक, श्रीसुन्दरकाण्ड का आयोजन

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और अपने धर्म के प्रति आस्था की भावना को साकार करते हुए भव्य सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अनेको अभिभावकों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर भगवान श्री राम ओर हनुमान जी की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया।

पूरे विद्यालय परिसर में सुंदर कांड के मधुर पाठ ओर भजनों की गूंज से भक्तिमय वातावरण बना और उपस्थित अभिभावक ओर अतिथि पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आये। विद्यालय की प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शुभ और मंगलमय वातावरण में हो, इसी उद्देश्य से सुंदरकाण्ड का आयोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का जीवन ज्ञान, संस्कार, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो, यही उनकी कामना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा से सभी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय परिवार का यह आध्यात्मिक प्रयास अभिभावकों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। उपस्थित लोगों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संस्कारों का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय का यह आयोजन विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। इस दौरान मुख्य रूप से डायरेक्टर राजीव मुंजाल, रितु मुंजाल, युक्ता मुंजाल व शालीन मुंजाल, रीना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मुकुल दुआ, अनुभूति, कमला भगत के अलावा दर्जनों की संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News