X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन के एल के जी क्लास के प्यारे-प्यारे बच्चों ने बहावलपुर समाज मुजफ्फरनगर द्वारा गांधी कॉलोनी की गांधी वाटिका में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन और बैसाखी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर, एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों और विशेष आमंत्रित अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

सभी उपस्थित जनमानस ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने कहा कि स्कूल परिसर से बाहर एक सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुति देकर इन बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का जो प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है।
बहावलपुर समाज के चेयरमैन सुनील ग्रोवर, अध्यक्ष अश्वनी रहेजा, महासचिव प्रशांत खत्री, स्कूल के डायरेक्टर राजीव मुंजाल, प्रमोद अरोरा व अशोक डोडा एडवोकेट व संजय आहूजा ने सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















