X बंद करें

मुजफ्फरनगर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, बंगाल चुनाव से लेकर सपा में जाने की चर्चाओं पर दिया बड़ा बयान

X

मुजफ्फरनगर- कैसरगंज के पूर्व सांसद और कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह आज मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर पहुंचे। वे यहाँ किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह के पिता की रस्म तेरहवीं में शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने राजनैतिक गलियारों में चल रही हलचलों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

पश्चिम बंगाल चुनाव के परिदृश्य पर बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने चुटकी ली और कहा कि उन्हें नहीं पता कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं और न ही वह उन पर ध्यान देते है।

गाँधी कॉलोनी में कुत्तों की नसबंदी कराने वाले सावन (अर्जुन फॉउंडेशन) पर जातिसूचक शब्द से आहत करने का गौसेवक अमन सोनकर ने लगाया आरोप

पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि बृजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इन अटकलों पर सफाई देते हुए पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि उनकी अभी किसी भी दल या नेता से इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। इन बयानों के बाद फिलहाल उनकी पार्टी बदलने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। बृजभूषण शरण सिंह के नसीरपुर गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के बहाने उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी मिजाज को भी भांपने की कोशिश की।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News