X बंद करें

शुकतीर्थ हनुमंत धाम में 5 मई को गूंजेंगे सुंदरकांड के स्वर, ज्येष्ठ के पहले ‘बड़े मंगल’ पर होगा महायज्ञ

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर/शुकतीर्थ- पवित्र ज्येष्ठ मास के प्रथम ‘बड़े मंगल’ के पावन अवसर पर मानव कल्याण परिषद द्वारा तीर्थ नगरी शुक्रताल स्थित श्री हनुमंत धाम के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

साप्ताहिक राशिफल- मेष, मिथुन व तुला के लिए अच्छा समय, कर्क, मकर व कुम्भ राशि वालों को उलझने हो सकती हैं…

मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 मई, मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे श्री सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन होगा। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसी को देखते हुए परिषद द्वारा लोक कल्याण और शांति के उद्देश्य से यह आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

भक्तों को सपरिवार आमंत्रण

संयोजक प्रेम प्रकाश अरोरा ने क्षेत्र के सभी हनुमान भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन यज्ञ में आहुति देने हेतु सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं। हनुमंत धाम के भक्तिमय वातावरण में होने वाले इस सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News