X बंद करें
   

भाजपा चलाएगी 1 माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, मुजफ्फरनगर में पश्चिमी यूपी के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी का हुआ भव्य स्वागत

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

​मुजफ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे एक महीने तक सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री शरद शर्मा के संचालन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

​बैठक के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री बनाए गए रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मंत्री नितिन मलिक तथा कार्यकारिणी सदस्य बने रोहिल वाल्मीकि का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता जगदीश पाल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में शामिल कराया।

​जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत देश के 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को जोड़ने के लिए ‘सेवा में मेरा योगदान’ कार्यक्रम और ब्लॉक स्तर पर 15 दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अतिरिक्त स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे लगभग 25 प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

​कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, अंजलि चौधरी, जोगेंद्र गुर्जर और ममता अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News