X
मुजफ्फरनगर- राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 30 दिवसीय बेकरी एवं कन्फेक्शनरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संभाग के युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ना है।
गणमान्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि सभासद सतीश कुकरेजा तथा जिला उद्यान अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर हुनर सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान केंद्र प्रभारी विकास कुमार, पूर्व प्रभारी वीरेंद्र सिंह, तथा विषय विशेषज्ञ नारायण सिंह, प्रवेश कुमार मलिक एवं श्रीमती सनव्वर जहां की विशेष उपस्थिति रही। विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को 30 दिनों तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम की रूपरेखा और बेकरी उद्योग की बारिकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














