X बंद करें
   

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

खतौली- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कलश वंदन यात्रा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सैनी तथा समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक सचिन त्यागी (पावटी), जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक ममता अग्रवाल, अंजली चौधरी, श्वेता कौशिक, रविकांत पाल, सावन कुमार, यशवीर सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बृजेश रस्तोगी, विशू पाल, अनिल प्रधान, अमित कुमार, गौरव वाल्मीकि, रजनीश सैनी, सुनील कश्यप, विकास राजपूत, अमित वाल्मीकि, परवेंद्र भड़ाना, विकास सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News