X
मुजफ्फरनगर- भारत विकास परिषद् ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर में अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्कूल की 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच की गई।
कार्यक्रम में प्रांतीय प्रकल्प संयोजक संजय मिश्रा का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बालिकाओं को जागरूक करते हुए बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन व रक्त की कमी से थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं। उन्होंने छात्राओं को फास्ट-फूड से परहेज करने तथा डाइट में हरी सब्जियां, चना, गुड़, आंवला व आयरन युक्त पौष्टिक आहार शामिल करने की सलाह दी। संजय मिश्रा ने इस सराहनीय पहल के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं तथा भारत विकास परिषद् ‘संकल्प’ शाखा के अध्यक्ष, सचिव अनुज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष व पूरी टीम को बधाई दी।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














