X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर में प्रशासन का एक्शन, हॉस्पिटलों, होटलों व रेस्टोरेंट आदि पर कार्यवाही, कई संस्थान सील

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद मुज़फ्फरनगर में प्रशासन अलर्ट मोड़ में नज़र आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बहुमंजिला होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर व हॉस्पिटलों पर प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट, अग्निशमन अधिकारी के साथ-साथ एमडीए की टीम नगर क्षेत्र में निरीक्षण में जुटी हुई है और जहां जहां मानकों में कमी पाई जा रही है वहां वहां कार्यवाही भी की जा रही है।

दरअसल, जिन संस्थानों में छोटी-मोटी कमी मिलती हैं वहां नोटिस देकर मानकों को पूर्ण करने हेतु समय दिया जाता है तो वहीं जहां ज्यादा कमी मिलती हैं उन स्थानों को प्रशासन द्वारा सील किया जा रहा है। आज बृहस्पतिवार को मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद में 17 स्थानों पर कार्यवाही की गई है। जिनमें हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट व बैंकट हॉल आदि शामिल हैं।

आज सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर, अग्निशमन अधिकारी अनुराग व एमडीए की टीम ने नगर क्षेत्र के सदर बाज़ार आत्रेय हॉस्पिटल को बिना स्वीकृति के संचालन के लिए सील किया गया है तो भोपा रोड़ स्थित आनंद हॉस्पिटल की बेसमेंट में चल रही लैब को सील कर दिया गया है। एमडीए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यहां स्वीकृति के विपरीत संचालन व अद्योमानक होने के कारण सील किया गया। इसके अतिरिक्त होटल रिवासा, भोपा रोड़ स्थित शांति होटल, न्यू दावत पार्टी हाल, मेरठ चिकन पॉइंट व शिवाय बैंकट हॉल को भी सील किया गया।

यही नहीं एमडीए द्वारा आज जनपद में कुल 17 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए सील किये गए हैं। जनपद में बिना स्वीकृत मानचित्र (नक्शा) के अवैध रूप से संचालित हो रहे कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर मण्डल के मण्डलायुक्त की प्रेरणा और एमडीए उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या के कड़े आदेशों के अनुपालन में गुरुवार, 25 जून 2026 को प्राधिकरण की टीम ने जिला पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर शहर से लेकर बुढ़ाना और खतौली तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे अस्पतालों, होटलों, मैरिज हॉलों, लाइब्रेरियों और कोचिंग सेंटरों समेत कुल 17 बड़े प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News