X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न; 25 नए व्यापारियों ने थामी संगठन की कमान

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- महावीर चौक स्थित एक होटल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष परम कीर्ति शरण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल मौजूद रहे, जबकि संचालन जिला युवा अध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंघल ने किया। बैठक में संगठन की सक्रियता को बढ़ाते हुए 25 नए व्यापारियों को सदस्यता दिलाकर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

​बैठक को संबोधित करते हुए संजय मित्तल ने व्यापारियों से एकजुट रहने और विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी व्यापार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि व्यापार मंडल की मांग पर सांसद हरेंद्र मलिक को सौंपे गए ज्ञापन के बाद, रेलवे स्टेशन पर पॉल मंडी से शहर की तरफ आने वाले पैदल फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। ऑनलाइन बाजार से मिल रही चुनौती पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कंपटीशन के दौर में बाजार के अनुसार अपने मूल्य संतुलित रखने होंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के प्रयासों से प्रदेश में घोषित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ को समाज के लिए गौरव की बात बताया।

​इस अवसर पर धारा पाल, राकेश ढींगरा, अंशुमन अग्रवाल, विवेक गर्ग, अनिल तायल, दिलीप कुमार, लवी गोयल, अमित राय जैन, मुदित जैन, राहुल मारवाड़ी, कामेश्वर त्यागी और आशुतोष गर्ग सहित सैकड़ों प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News