X बंद करें
   

समर्पित युवा समिति ने अपने दिवंगत साथियों की याद में लगाये 2 रक्तदान शिविर, 100 से ज्यादा रक्तवीरों ने किया रक्तदान

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘समर्पित युवा समिति’ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के जन्मदिन और अपने दिवंगत साथियों स्व. मनप्रीत सिंह मान, सत्यम अरोरा, संदीप भाटिया व रवि अरोरा की पुण्य स्मृति में दो भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 115 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

पहला शिविर गांधी कॉलोनी में सीजी ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ, जहां 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, दूसरा शिविर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें 75 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव बालियान ने स्वयं सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

शिविर संयोजक संजय अरोड़ा और उपाध्यक्ष हितेश आनंद ने बताया कि समिति सदैव आम जनता को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है, जिससे समाज को नए रक्तदाता मिलते हैं और आपातकाल में रक्त की कमी नहीं होती। संस्था के अमित पटकतिया ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए दिवंगत साथियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

​इस पुनीत कार्य में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अशोक बाठला, मोहन तायल, पवन अरोरा और ममता अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविरों को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News