X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक संपन्न

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान व्यापारिक लाइसेंसों के नवीनीकरण में गारंटर व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों, जानसठ रोड पर नाला व सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों से नगर के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, शलभ गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, जनार्दन विश्वकर्मा और अजय सिंघल सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डीडीओ कमल किशोर कंडारकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News