X
मुज़फ्फरनगर- रविवार को गाँधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रातः विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ-साथ ऊर्जा वर्धक गतिविधियों एवं हास्य योग का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, सकारात्मकता एवं मानसिक शांति का अनुभव किया। प्रधानाचार्या श्रीमती सुगंधा कपूर ने अपने संदेश में कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, अपितु स्वस्थ जीवन की कुंजी है। शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को सार्थक एवं प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय परिवार सभी शिक्षिकाओं के सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













