X
मुजफ्फरनगर- श्री मोरवीनंदन सेवा परिवार द्वारा प्रति माह द्वादशी के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सेवापरक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यापारी नेता संजय मित्तल पहुंचे।
भंडारे में उमड़े श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित करते हुए व्यापारी नेता संजय मित्तल ने श्री मोरवीनंदन सेवा परिवार के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “प्रत्येक माह की द्वादशी पर आयोजित होने वाले इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में राहगीर और जरूरतमंद पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना और भूखों को अन्न खिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।” उन्होंने इस निरंतर सेवा यात्रा के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

दोपहर से शुरू हुए इस भंडारे में देर शाम तक हजारों लोगों ने कतारबद्ध होकर बेहद अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। मुख्य रूप से सुरेंद्र बंसल, पप्पू भाई, सोनू बंसल, एस के अग्रवाल, मुकेश गोयल, सचिन सिंघल, हरिमोहन शर्मा, शुभम गोयल, अंकित जिंदल, यश बंसल, निखिल गोयल और आर्यन गोयल आदि ने उपस्थित रहकर व्यवस्था संभाली और पुण्य लाभ कमाया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













