X बंद करें

द लर्निंग ट्री स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया बैसाखी पर्व

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित ‘द लर्निंग ट्री स्कूल’ में बैसाखी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आनंदपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा गुरुद्वारा भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सभी विद्यार्थी विद्यालय में एकत्रित हुए, तत्पश्चात शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में गुरुद्वारे के लिए प्रस्थान किया गया। गुरुद्वारे में अरदास का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अभिभावकों ने मिलकर गुरु के चरणों में नमन किया और सर्वकल्याण की कामना की। इसके पश्चात् कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया।

विद्यालय की प्रिंसिपल सुगंधा कपूर ने अपने संबोधन में कहा, “बैसाखी का पर्व हमें नई फसल, नई आशा और सेवा-समर्पण का संदेश देता है। आज के गुरुद्वारा भ्रमण से हमारे बच्चे अपनी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों से जुड़े हैं।” विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षिकाओं को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News