X
मुजफ्फरनगर- बहावलपुर समाज द्वारा गतरात्रि गाँधी कॉलोनी स्थित गाँधी वाटिका में पारिवारिक स्नेह मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के नन्हे बच्चों ने जहां एकल परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनमोह लिया तो वहीं स्कूली बच्चों ने ग्रुप डांस व परफॉर्मेंस से जनता को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

बहावलपुर समाज द्वारा दूसरी बार बहावलपुर दिवस व बैसाखी पर्व पर पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों को पटका व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तो कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले क़रीब 80 बच्चों को सर्टिफिकेट व गिफ्ट्स देकर उनका प्रोत्साहन किया गया।

मुजफ्फरनगर में बहावलपुर समाज गाँधी कॉलोनी, नुमाइश कैम्प, नानुपुरी, बाग़ प्यारे लाल व सुभाष नगर तक फैला हुआ है जिसमें सैकड़ों परिवार हैं और उनको एकजुट करने हेतु समाज की कार्यकारिणी लगातार सामाजिक व धार्मिक आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में आज आयोजित किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथियों को तो सम्मानित किया ही गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गाँधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा ने बहावलपुर समाज के सुनील ग्रोवर, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री व सूरज पाहूजा आदि पुरी टीम को सम्मानित भी किया।

गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल व माया पब्लिक स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया इसके अतिरिक्त बहावलपुर समाज के क़रीब डेढ़ दर्जन बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए जिसने ये साबित कर दिया बहावलपुर समाज के नन्हे नन्हे बच्चे भी किसी से कम नही हैं। इन सभी 80 बच्चों को डॉ महेंद्र पोपली, विजय सिंधी, प्रमोद अरोरा, पृथ्वी राज अरोरा, रमेश साईं, सतीश अरोरा, अशोक डोडा एडवोकेट, सतीश कुकरेजा सभासद, सुनील ग्रोवर, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री, डॉ राहुल अरोरा, राजीव मुंजाल आदि द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील ग्रोवर व अश्वनी रहेजा ने संयुक्त रूप से की तो संचालन भारत भूषण व संजय आहूजा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक- डॉ राहुल अरोरा, संजय आहूजा, डॉ विकास सिंधी, योगेश शर्मा व भारत कटारिया रहे। बहावलपुर समाज की हरिद्वार स्थित श्री गणेश बहावलपुर धर्मशाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ महेन्द पोपली व महामंत्री विजय सिंधी का विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम अरोरा, सन्नी बत्रा, पंकज लूथरा, धर्मेंद्र चंचल, सागर अरोरा, योगेश अरोरा, नरेश पोपली, पीयूष अरोरा, राधेश्याम अरोरा, पुष्पेंद्र अरोरा, विवेक अरोरा, हेमंत अरोरा, शेखर लूथरा, निशांत अरोरा, हेमंत हरी भाटिया, प्रकाश चंद सेठी, अरुण अरोरा, विजय बाटा, गिरीश पाहुजा, धर्मेंद्र चंचल, मनीष सेठी, पीतम कपूर, विनोद डावर पंजाबी समाज, पंकज भगत पुष्पेंद्र अरोरा, संजय अरोरा, हेमंत अरोरा शशिकांत, सागर किंगर, ज्ञानेश सिंधी, संजय अरोरा, विक्की अरोरा, तुलसी अरोरा, विकास पोपली आदि बहावलपुर समाज की पुरी कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













