मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी स्थित द लर्निंग ट्री स्कूल में 3 दिन से चल रही थीम प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण एवं शैक्षिक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के आज तीसरे व अंतिम दिन सब्जियों के रूप में बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिली है।
इस प्रतियोगिता की थीम “फल एवं सब्ज़ियाँ” रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा फलों एवं सब्ज़ियों के पोषणात्मक महत्व की जानकारी प्रदान करना था। जागरूकता के साथ-साथ बच्चों में सब्जियों के रूप में उत्साह भी ख़ूब देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए श्रीमती सोनाक्षी मदान एवं श्रीमती शिप्रा खर्बंदा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों की आत्मविश्वासपूर्ण एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न फलों एवं सब्ज़ियों के रूप में आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें फलों और सब्ज़ियों के गुणों, लाभों एवं महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेशों एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com


















