X
मुज़फ्फरनगर- रोटरी क्लब चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह एवं जन्माष्टमी पर्व का आयोजन पुरषार्थी पब्लिक स्कूल नुमाइश कैंप में अत्यंत भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, अनिल सोबती, अरुण खंडेलवाल, अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की बालिकाओ द्वारा प्रार्थना, सरस्वती वंदना एवं गायत्री मन्त्र प्रस्तुत किये गए।
लोकगीत बरसाने की चोरी पर नृत्य एवं जन्माष्टमी पर विचार भी बच्चों ने प्रस्तुत किये। शिक्षक दिवस पर सामूहिक गान, वो कृष्णा है पर नृत्य तथा पंजाबी गिद्दा पर नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्ले तथा नर्सरी के बच्चों ने भी मनोहारी प्रस्तुति दी। शिक्षक दिवस पर बच्चों ने अपने विचार भी प्रस्तुत किये। अनिल सोबती ने बताया कि प्रधानाचार्य देवीदत्त शर्मा जी उनके भी गुरु रहे है। डॉ ईश्वर चंद्रा ने विद्यार्थियों में अनुशासन कि आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष मनोज सेठी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में रचनात्मकता आती है तथा उन्हें मोबाइल से दूर रखने में भी सहायता मिलती है।

कार्यक्रम चैयरमेन कुलभूषण बजाज तथा गौरव गुप्ता रहे। इस अवसर पर अध्यपिकाओ रेनू जैन, कामिनी, गुंजन गुप्ता, अनिशा शर्मा, छवि, अनुष्का, पूनम सैनी तथा प्रधानचार्य देवीदत्त शर्मा जी को क्लब की और से स्कूल ड्रेस एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा कार्यक्रमों को तैयार कराने वाली अध्यापिकाओं को नकद पुरूस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, ISO निशा संगल द्वारा भी उपहार वितरण में सहयोग किया गया।
इस अवसर पर विशाल कालरा, सुभाष साहनी, प्रमोद अरोरा, प्रशांत खत्री, डॉ विजय गुप्ता, पूनम गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, शशि सोबती, सुनील गोयल, मधु गोयल, अजय भार्गव, मधु भार्गव, अजय गुप्ता, अरविन्द संगल, पवन जैन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इस अवसर विद्यालय परिवार की और से कुलभूषण बजाज संरक्षक, विनोद खेड़ा संरक्षक, अशोक कथूरिया अध्यक्ष, संजय ढींगरा प्रबंधक, राधेश्याम अरोरा, सुरेंदर पुनियानी, एवं सुभाष अरोरा का सानिंध्य मिला।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













