मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री स्कूल में थीम प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण, अनुशासित एवं शैक्षिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को किताबी ज्ञान से अलग शिक्षा भी इस कार्यक्रम के माध्यम से दी गयी।
इस प्रतियोगिता की थीम “फूल, परिवहन एवं पशु” रखी गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करना, विभिन्न परिवहन साधनों की जानकारी देना तथा पशु-पक्षियों के महत्व को समझाते हुए उनके बोलने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पारुल कुमार एवं श्रीमती मनी पटपटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विषयवस्तु, सुंदर वेशभूषा एवं आत्मविश्वास की सराहना की तथा बच्चों को सीखने की प्रक्रिया को आनंदपूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न फूलों के सौंदर्य एवं उपयोग, परिवहन के साधनों जैसे सड़क, रेल तथा वायु परिवहन की उपयोगिता और विभिन्न पशुओं की विशेषताओं पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, स्पष्ट उच्चारण एवं आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में सहायक होती हैं तथा उनमें मंच पर बोलने की क्षमता, देखने-समझने की शक्ति एवं सामाजिक समझ का विकास करती हैं। विद्यालय द्वारा ऐसे रचनात्मक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि एवं उत्साह को निरंतर बनाए रखना है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com


















