गाँधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री स्कूल में थीम प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के ‘द लर्निंग ट्री’ स्कूल में थीम प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण एवं शैक्षिक वातावरण में किया गया। इस प्रतियोगिता की थीम “कम्युनिटी हेल्पर्स” रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज के विभिन्न सेवा प्रदाताओं के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अंशु भाटिया एवं श्रीमती मेघा बाठला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज में विभिन्न कम्युनिटी हेल्पर्स की भूमिका एवं महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, किसान आदि के रूप में आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेशों एवं आभार ज्ञापन के साथ किया गया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News