भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक, 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय गांधीनगर में हुई। जिला मंत्री सुधीर खटीक ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान बताया गया कि सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएँ, मेले-प्रदर्शनियाँ, मैराथन एवं प्रधानमंत्री जीवन पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही स्नातक, शिक्षक व पंचायत चुनाव में वोट बनवाने का भी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष सुंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री मनोज पांचाल विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News