X बंद करें
   

नेपाल त्रासदी के मृतकों की आत्मशांति के लिए व्यापार मंडल ने जलाई मोमबत्ती, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई ‘नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल’ द्वारा नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में असमय काल-कवलित हुए मृतकों की आत्मशांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी बंधुओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

नेपाल पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजेगा व्यापार मंडल

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी से पूरा देश और समाज स्तब्ध है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। संजय मित्तल ने घोषणा की कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अतिशीघ्र विशेष कैंप लगाकर नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए आवश्यक राहत सामग्री एकत्र करेगा और उसे प्रभावित क्षेत्रों में भेजने का प्रबंध करेगा।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़े शहर के व्यापारी

​इस भावुक क्षण में शहर के तमाम प्रमुख व्यापारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से संजय मित्तल, नवीन बिंदल, प्रमोद त्यागी, मुदित जैन, शरद गोयल, अचिन सागर, लवी गोयल, जयपाल शर्मा, डॉ. पुनीत सिंघल, मोहनलाल मित्तल, मुकेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रवीण धीमान, नरेश बंसल, संजय बंसल, सत्यपाल जैन, अमित राय जैन, राहुल सिंघल, दिनेश बंसल, पंकज जैन, रमेश शर्मा, अनुराग सिंघल, नरेश जैन, नीरज गांधी, विवेक अग्रवाल, संजीव बत्रा, हिमानी, लोकेश मल्हन, नितिन गोयल, विनय अग्रवाल, डॉ. आर.के. अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुशील गर्ग, अनुज जैन, नितिन जैन, सचिन गोयल और विकास गुप्ता सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।

Related News