X
मुजफ्फरनगर – भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत। आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेता दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पर वाल्मीकि समाज व अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की व शोभायात्रा मे सम्मिलित श्रृद्धालुओं को शीतल जल व कोल्डड्रिंक वितरण कर भाई चारे की मिसाल कायम की।
नगर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
दीपक गम्भीर ने बताया कि प्रत्येक समाज को सभी जाति धर्मों के महापुरुषों व देवी-देवताओं की शोभायात्राओं का स्वागत करते रहना चाहिए। जिससे समाज मे आपसी भाईचारा और सद्भावना स्थापित हो। सोनू सरवट वाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव वाल्मीकि क्रान्ति दल ने संगठन की पहल को सकारात्मक पहल बताया जिससे भेद-भाव खत्म होगा। वाल्मीकि समाज सभी महापुरुषों का युगों से सम्मान करता आ रहा है।
उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि वाल्मीकि समाज के द्वारा गुरु पर्व, बाला जी शोभायात्रा, ईद व बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी व भगवान परशुराम जी की शोभायात्राओं के स्वागत समारोह जैसे आयोजन करता आ रहा है। जिससे प्रेरित होकर अन्य समाज भी भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव, बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, पर निकाले जानी वाली शोभायात्रा का स्वागत कर समता समानता की विचारधारा को पूर्ण कर भाई चारे की मिसाल कायम कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथन सब हिन्दू एक हो जाओ के नारे को साकार करें।
वाल्मीकि क्रान्ति दल ने भगवान परशुराम शोभायात्रा कमैटी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गौतम राम, सुमित ऊंटवाल, विकास गोडियाल, राजू प्रधान, बिरम, सोमदत्त, आशिश, मंगल, रंजीत मचल, वैभव, अक्षय, प्रियांशु गम्भीर, राजू प्रधान व रजनीश गम्भीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष सरनदीप कौशिक व महामंत्री संजय मिश्रा ने भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













