X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर में श्री गीता मानस मंडल में रक्षाबंधन का उत्सव धूमधाम से समपन्न

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- नुमाइश कैंप स्थित श्री गीता मानस मंडल के प्रांगण में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल धमीजा अपनी धर्मपत्नी ममता धमीजा के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शेखर वत्स द्वारा की गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता व वार्ड 24 के लोकप्रिय सभासद सतीश कुकरेजा, राजेश मल्होत्रा और राजीव धवन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। श्री गीता मानस मंडल की संचालिका आशा ग्रोवर, आयुषी घई एवं यश खुराना की गरिमामयी उपस्थिति में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मंच का कुशल संचालन प्रीति कुकरेजा एवं विवेक टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

भारत माता की आरती के साथ समापन

समारोह के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की गई। इसके पश्चात एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News